BREAKING : क्षेत्रीय विधायक बृहस्पत सिंह की कार्यशैली से नाराज रामानुजगंज के 2 दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल
BREAKING : क्षेत्रीय विधायक बृहस्पत सिंह की कार्यशैली से नाराज रामानुजगंज के 2 दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

बलरामपुर/रामानुजगंज। रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह की कार्यशैली से नाराज होकर कांग्रेस के करीब 25 ज्यादा कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल हुए।

सांसद रामविचार नेताम के समक्ष ली सदस्यता

राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम रामचंद्रपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गाजर पहुंचे थे जहां कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर सांसद नेताम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान 2 दर्जन से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी एवं क्षेत्रीय विधायक बृहस्पत सिंह की कार्यशैली रुष्ट होकर भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा में प्रवेश करने वाले लोगों का सांसद नेताम ने माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामवासी महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Rajya Sabha Elections 2026: 26 सीटों पर निर्विरोध फैसला, अब बिहार-हरियाणा समेत 3 राज्यों में फंसा पेंच