Announcement of CM Gehlot In Rajasthan - राजस्थान में कुल 50 नए जिले और 10 संभाग हो गए
Announcement of CM Gehlot In Rajasthan - राजस्थान में कुल 50 नए जिले और 10 संभाग हो गए

टीआरपी डेस्क

शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाने की घोषणा की है। बांसवाड़ा, पाली, सीकर नए संभाग बनाए गए हैं। राजस्थान में कुल 50 नए जिले और 10 संभाग हो गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह सभी घोषणाएं बजट पर बहस के जवाब में की है।

इस तरह अब राजस्थान में अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर), बालोतरा (बाड़मेर), ब्यावर (अजमेर), डीग (भरतपुर), डीडवाना-कुचामनसिटी (नागौर), दूदू (जयपुर), गंगापुर सिटी (सवाईमाधोपुर), जयपुर-उत्तर, जयपुर-दक्षिण, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, केकड़ी (अजमेर), कोटपूतली-बहरोड़ (जयपुर), खैरथल (अलवर), नीम का थाना (सीकर), फलोदी (जोधपुर), सलूंबर (उदयपुर), सांचोर (जालोर), शाहपुरा (भीलवाड़ा) नए जिले होंगे।

ये हैं बड़ी घोषणाएं

0 पुष्कर विकास प्राधिकरण का गठन होगा।
0 आरयू, कॉमर्स कॉलेज के अपग्रेडेशन के लिए 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
0 अगले साल 75 करोड़ की लागत से ब्रिज कोर्स चलाए जाएंगे।
0 500 प्राइमरी स्कूल को अपर प्राइमरी और 500 अपर प्राइमरी स्कूल को सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा।
0 ट्रासंजेंडर्स को स्टाम्प ड्यूटी से छूट देने की घोषणा। ट्रांसजेंडर्स को प्रॉपर्टी खरीदने में किसी तरह की स्टांप ड्यूटी नहीं देनी पड़ेगी।
0 जनता से जुड़े विभागों के सरकारी कर्मचारियों को लेपटॉप देने की घोषणा।

See also  धर्मांतरण पर भाजपा आदिवासी मोर्चा ने छेड़ी मुहिम, अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम भी आ सकती है छत्तीसगढ़

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।