लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। दोनों मुख्यमंत्री परिवार के साथ श्री रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने अपने परिवार के साथ और भगवंत मान ने अपने परिवार के साथ अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन किए। मेरे साथ मेरी पत्नी, मेरे माता-पिता और मान साहब की पत्नी और उनकी माता जी हम सबको रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

असीम शांति का हुआ अनुभव : केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि रामलला के दर्शन करके असीम शांति का अनुभव हुआ है। उसका वर्णन नहीं किया जा सकता है। यह पूरे देश-समाज के लिए सौभाग्य की बात है। इतना भव्य और सुंदर मंदिर तैयार हुआ है। हर रोज लाखों लोग दर्शन कर रहे हैं। उनकी आस्था देखकर दिल गदगद हो जाता है।

मान ने कहा ‘भारत एक गुलदस्ता’

भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज परिवार के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन किए। बड़े दिनों से इच्छा थी, जो आज पूरी हो गई। भारत देश हमारा धार्मिक आस्था वाला देश है, यहां हर दिन कोई न कोई पर्व या धार्मिक त्योहार मनाया जाता है। सभी धर्मों के लोग इकट्ठे होते हैं।

See also  New Postal Law implemented: नया पोस्टल लॉ लागू, राजपत्र में नोटिफिकेशन जारी

प्रार्थना की कि देश की तरक्की हो, सुख शांति रहे और सब लोगों में भाईचारा बना रहे। साथ ही मान ने कहा कि भारत एक गुलदस्ता है, जिसके अलग-अलग रंग हैं। हर फूल की एक महक और रंग है।