विधानसभा चुनाव सर्वे रिपोर्ट: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहली तो रमन सिंह हैं दूसरी जनता की पसंद

रायपुर। भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं। वहीं कांग्रेस टिकट वितरण से पहले सर्वे कर रही है। सर्वे के आधार पर टिकट का वितरण किया जाएगा। चुनाव के तीन महीने पहले छत्तीसगढ़ का मूड जानने के लिए एबीपी- सी वोटर ने सर्वे किया है। इस सर्वे रिपोर्ट में से बीजेपी को थोड़ी राहत मिल सकती हैं, वहीं कई ऐसे मुद्दे हैं जो कांग्रेस को चुनौती दे सकते हैं। सर्वे रिपोर्ट में अलग-अलग मुद्दों पर लोगों की राय ली गई है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बीजेपी, इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कांटे की टक्कर दे रही हैं। 2018 में 15 सीटों पर सिमटने वाली बीजेपी के इस बार 35 से 41 सीटें जीत सकती हैं। वहीं 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस की सीटें कम हो सकती हैं।

बीजेपी के पहली लिस्ट जारी करने को लेकर जनता की राय


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहले लिस्ट जारी करने के फैसले को लोगों ने सही बताया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, 58 फीसदी लोगों का मानना है कि बीजेपी ने सही किया है। वहीं 28 फीसदी लोगों ने कहा कि पार्टी का यह फैसला गलत है। जबकि 14 फीसदी लोगों ने कहा कि इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।

कैसा रहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काम ?


सर्वे रिपोर्ट में लोगों से सवाल किया गया कि मौजूदा सीएम भूपेश बघेल के काम से लोग कितने खुश हैं ? इस सवाल के जवाब में 46 फीसदी लोगों ने कहा कि वो भूपेश बघेल के काम से बहुत खुश हैं। 32 फीसदी लोगों ने कहा कि वे सीएम के काम से संतुष्ट हैं। जबकि 20 फीसदी लोगों ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल के काम से खुश नहीं हैं। 2 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है।

कम हो सकती है कांग्रेस की सीटें ?


सर्वे रिपोर्ट में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनते दिख रही है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। लेकिन कांग्रेस के लिए टेंशन की बात ये है कि 2018 के मुकाबले में 2023 में पार्टी की सीटें कम होती दिख रही हैं। हालांकि राज्य के पसंदीदा सीएम के रूप में भूपेश बघेल लोगों की पहली पसंद हैं। वहीं रमन सिंह दूसरे और टीएस सिंहदेव तीसरे नंबर पर हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।