बिगड़ी आजम खान की तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
Image Source : Google

टीआरपी डेस्क। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। आजम खान को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहाँ डॉक्टरों की निगरानी में आजम खान का इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के तहत उनकी खराब सेहत को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “उनकी तबीयत खराब है, जो लगातार खराब चल रही है। अब वह इलाज के लिए गए हैं। यही, कामना है कि वह जल्दी स्वस्थ हों।”

बता दें कि आप सभी को बता दें कि 27 महीने बाद आजम खान 20 मई को सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। जेल से बाहर आने के बाद वह काफी कमजोरी महसूस कर रहे थे। कुछ समय पहले ही रामपुर में समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा भी था कि, 2 हफ्तों की आपसे मोहलत चाहता हूं, ताकि अपना इलाज करा सकूं।

बता दें कि 26 मई को ही आजम खान दिल्ली चले गए थे। यहाँ उनके साथ बेटे अब्दुल्ला आजम भी मौजूद हैं और उस समय आजम के करीबियों ने बताया था कि वह इलाज कराने दिल्ली जा रहे हैं।

आप सभी को यह भी जानकारी दे दें कि सीतापुर जेल में भी आजम की दो बार तबीयत बिगड़ी चुकी थी। दोनों बार उन्हें लखनऊ के मेदांता में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, पिछले साल मई में महीने में आजम कोरोना संक्रमित भी हुए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।