नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कई हफ्तों से जारी पहलवानों के प्रदर्शन के समर्थन में अब योग गुरु स्वामी रामदेव उतर आए हैं। स्वामी रामदेव ने कहा है कि WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। रामदेव ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की तरफ से कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए उत्पीड़न के आरोप बेहद शर्मनाक हैं। ऐसे लोगों को गिरफ्तार करके तुरंत सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए. वो आए दिन मां, बहन और बेटियों के बारे में बकवास करता है। यह अत्यंत निंदनीय है।


स्वामी रामदेव का राजस्थान के भीलवाड़ा में तीन दिन का योग शिविर है। जब स्वामी रामदेव से बृजभूषण सिंह और जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों के प्रदर्शन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने ये बात कही। जब रामदेव से ये पूछा गया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है तो इसके जवाब में रामदेव ने कहा कि मैं केवल बयान दे सकता हूं मैं उसे जेल में तो नहीं डाल सकता।

स्वामी रामदेव ने आगे कहा कि मैं राजनीतिक तौर पर सभी सवालों के जवाब देने में सक्षम हूं। मैं मानसिक या बौद्धिक तौर पर विकलांग नहीं हूं, मेरे पास देश के लिए एक विजन है। रामदेव ने ये भी कहा कि जब मैं राजनीतिक दृष्टिकोण से बयान देता हूं तो मामला थोड़ा उलटा हो जाता है और तूफान आ जाता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।