Bhanupratappur By-Election -भूपेश को भरोसा आदिवासी और किसान बीजेपी के साथ नहीं
Bhanupratappur By-Election -भूपेश को भरोसा आदिवासी और किसान बीजेपी के साथ नहीं

विशेष संवादाता, रायपुर

उपचुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने प्रचार के आज अंतिम दिन भानुप्रतापपुर रवाना होने से पूर्व कहा कि आदिवासी बीजेपी को जान गए हैं। सीएम बोले बीजेपी भले ही पूरी ताकत से प्रचार करे लेकिन वह कामयाब नहीं हो पायेगी। अपने वरिष्ठ नेताओं को दिखने के लिए ही ताकत लगा रहे हैं।

भानुप्रतापपुर में उपचुनाव का माहौल बना हुआ है। 5 दिसंबर को वोटिंग किया जायेगा। जिसके नतीजे 8 दिसंबर को आ जायेंगे। वोटिंग के पहले कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं आज प्रचार का आखिरी दिन है। सभी पार्टी के नेता सिर्फ आज ही प्रचार कर पाएंगे। इसके बाद डोर टू डोर ही लोगों से संपर्क कर सकेंगे।

जानकरी के अनुसार प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल आज भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के लिए वोट अपील करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 स्थानों पर आमसभा को संबोधित करेंगे। सीएम दोपहर 1.30 बजे से ग्राम लखनपुरी तहसील चारामा पहुचेंगे। दोपहर 1.35 बजे से हाई स्कूल मैदान कानापोड़ में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम दोपहर 3.10 बजे रायपुर लौटेंगे।

See also  मैनपाट महोत्सव में शराब दुकान पर मंत्री अमरजीत भगत का बयान... यहां कोई सत्यानारायण कथा नहीं हो रही थी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।