Bhanupratappur by-election - सावित्री मंडावी या बीरेश ठाकुर होंगे प्रत्याशी, 24 घंटे में होगा एलान
Bhanupratappur by-election - सावित्री मंडावी या बीरेश ठाकुर होंगे प्रत्याशी, 24 घंटे में होगा एलान

विशेष संवादाता, रायपुर

कांग्रेस की चुनाव समिति ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए 14 कांग्रेस उम्मीदवारों में से 2 नामों का पैनल कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिया है। सोमवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति ने सावित्री मंडावी और बीरेश ठाकुर का पैनल बनाया। दोनों में से लिए सटीक प्रत्याशी कौन होगा इसका एलान आगामी 24 घंटे में होने की सम्भावना है। सावित्री मंडावी का नाम लगभग तय मन जा रहा है। इसलिए दो नामों का पैनल भेजे जाने के साथ ही सावित्री ने नामांकन फार्म भी ले लिया है।

सावित्री मंडावी

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर करीब 12 बजे चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई। इसमें सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला, मंत्री अनिला भेड़िया सहित बाकी सदस्य मौजूद थे। इस दौरान पीसीसी की ओर से सर्वे के बाद जो चार नाम आए थे, उनके बारे में चर्चा हुई।

बीरेश ठाकुर

इस चर्चा के बाद स्व. मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी और बीरेश ठाकुर का नाम फाइनल हुआ। बीरेश ठाकुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। वे लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी थे। करीबी मुकाबले में भाजपा के मोहन मंडावी से वे 6914 वोटों से हार गए थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।