भवानीपुर उपचुनाव:शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी को 2500 वोटों की लीड, BJP की प्रियंका टिबरेवाल पिछड़ीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 30 सितंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BJP प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल से ममता बनर्जी करीब 2,500 वोटों से आगे चल रही हैं।

बंगाल की हाई प्रोफाइल सीट भवानीपुर समेत 3 विधानसभाओं में TMC और BJP के बीच सीधी टक्कर है। TMC चीफ ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से मैदान में हैं। ममता अगर चुनाव जीत जाती हैं तो वे मुख्यमंत्री के पद पर बनी रहेंगी। अगर यहां कोई बड़ा उलटफेर होता है तो ममता को CM की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।

ममता के खिलाफ BJP ने प्रियंका टिबरेवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। TMC और BJP दोनों ही पार्टियां यहां से अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि ममता को 50 हजार वोटों से जीत मिलेगी। उधर, भाजपा भी मैदान मारने का दावा कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।