लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले ही प्रदेश में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के 5 बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आज रविवार की सुबह कांग्रेस, सपा और बसपा के 5 बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो गए, इससे विधान सभा चुनाव के पहले प्रदेश में भाजपा और मजबूत हो गई है।

ये नेता हुए भाजपा में शामिल

आज भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं में पूर्व मंत्री जयनारायण तिवारी, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, बसपा के मनोज दिवाकर, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला के नाम शामिल हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में यूपी की राजधानी लखनऊ में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

कांग्रेस, SP और BSP को तगड़ा झटका

बता दें कि भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयनारायण तिवारी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनो ही पार्टियों से विधायक रह चुके हैं। वहीं पूर्व मंत्री विजय मिश्रा समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार में मंत्री थे। 2017 में वे बसपा में शामिल हो गए थे। इसके अलावा भाजपा में शामिल राम शिरोमणि शुक्ला कांग्रेस के रहे हैं और विधायक रह चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।