टीआरपी डेस्क। पंश्चिम बंगाल के बाद अब पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब की आप सरकार ने भी कांग्रेस के साथ गठजोड़ नहीं करने का फैसला लिया है। बता दें कि ये खबरें उस वक्त आ रही हैं जब राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है।

बता दें कि ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा गठबंधन के लिए उन्होंने कहा है कि चुनाव के रिजल्ट आने के बाद ही इसपर विचार किया जाएगा।

बता दें कि पिछले काफी दिनों से बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर खींचतान चल रही थी। दोनों ही दलों के गठबंधन को लेकर राज्य कांग्रेस के नेताओं में एक राय नहीं बन रही थी।

बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरा कांग्रेस के साथ कोई संबंध नहीं है… हम अकेले लड़ेंगे, चुनाव के बाद सीट-बंटवारे समझौते के बारे में अखिल भारतीय स्तर पर फैसला करेंगे.” ममता बनर्जी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर भी निशाना साधा. ममता ने कहा, ‘वे मेरे राज्य में आ रहे हैं… उनमें मुझे सूचित करने का शिष्टाचार नहीं था…”

See also  PM Modi in Karnataka: कांग्रेस-जेडीएस के गढ़ मांड्या में PM मोदी का मेगा रोडशो, भगवा रंग से सजाया गया पूरा रास्ता…लोगों ने बरसाए फूल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।