बड़ी खबरः इस राज्य के कृषि मंत्री ने दिया इस्तीफा, अपनी ही सरकार से थे मतभेद

टीआरपी डेस्क। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्‍होंने खुद ही दी है। उन्‍होंने मंत्री पद संभालने के बाद अपने विभाग के अफसरों को चोर बताते हुए खुद को चोरों का सरदार कह दिया था।

उपमुख्यमंत्री को भेजा अपना इस्‍तीफा

मिली जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्‍होंने राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष को भी अपने इस्‍तीफे की जानकारी दे दी है। सुधाकर सिंह ने कहा कि वे सरकार के लिए समस्‍या नहीं बनना चाहते थे। हालांक‍ि उनके इस्‍तीफे पर फैसला होना अभी बाकी है।

कृषि विभाग में उठाया था भ्रष्‍टाचार का मामला

किसानों की समस्या और कृषि विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का सुधाकर सिंह ने ध्यान आकृष्ट किया था। कैबिनेट की बैठक में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सुधाकर की नोकझोंक हुई थी। अफसरों को भी चेताया था। कृषि सचिव एन सरवन को भी हटाने की मांग की थी।

See also  महतारी वंदन योजना शुरू होने से पहले ही धोखाधड़ी हुई शुरू : कलेक्टर्स और DPO को पत्र जारी कर किया गया अलर्ट…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।