कुमारी शैलजा

रायपुर। आज अचानक ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के राजधानी रायपुर पहुंचने से कांग्रेस कार्यकर्ता हैरान है। दरअसल उनके इस प्रवास की जानकारी कांग्रेस के किसी भी नेता को नहीं थी। ना ही उनके आने का किसी प्रकार का कोई कार्यक्रम जारी किया गया है।

ऐसी खबरे मिल रही हैं कि इस दौरे के दौरान वह सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात कर सकती है। साथ ही कांग्रेस के कुछ मंत्रियों के साथ अहम बैठक भी ले सकती है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के अचानक इस तरह पहुंचने से प्रदेश से सभी नेता हैरान हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, विवि का घेराव

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।