बिहार उपचुनाव परिणाम - 2021: कुशेश्‍वरस्‍थान में जदयू की शानदार जीत, तारापुर में भी जेडीयू आगे
बिहार उपचुनाव परिणाम - 2021: कुशेश्‍वरस्‍थान में जदयू की शानदार जीत, तारापुर में भी जेडीयू आगे

पटना। बिहार विधानसभा के उप चुनाव के लिए पहला नतीजा आ गया है। कुशेश्‍वरस्‍थान सीट पर जदयू के अमन भूषण हजारी ने लगभग 12 हजार मतों के अंतर से राजद के उम्‍मीदवार गणेश भारती को हरा दिया है। हालांकि इस सीट के लिए परिणाम की घोषणा अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है।

तारापुर में आगे बढ़ रहा जदयू

कुशेश्वरस्थान जीतने के बाद अब तारापुर में भी जदयू जीत की ओर आगे बढ़ रहा है। तारापुर में जेडीयू को लगातार बढ़त मिलना जारी है। तारापुर सीट पर मतगणना के नतीजे आने में भी देर होगी। इस सीट पर राजद लगातार कई राउंड से बढ़त बनाए हुए है, लेकिन अब जदयू उम्‍मीदवार के साथ मतों का फासला काफी कम रह गया है। 21वें राउंड में 1063 मतों से जदयू आगे हो गया है। जदयू के प्रत्याशी को 57646 तो राजद के उम्मीदवार को 56583 मत मिले हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।