टीआरपी डेस्क। Bihar Election 2025 : बिहार में महागठबंधन ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है। इसके साथ ही विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी और पिछड़ा वर्ग से आने वाले एक अन्य नेता को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गई है। यह ऐलान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने किया।

नाम घोषित होने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें पांच साल नहीं, केवल 20 महीने दिए जाएं, वे 20 महीने में ही 20 साल के बराबर काम करेंगे। तेजस्वी ने कहा, “मैं पूरे विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि अगर बिहार की जनता हमें सिर्फ 20 महीने दे दे, तो हम वह काम कर देंगे जो पिछली सरकार ने 20 साल में नहीं किया। हमने प्रण लिया है कि कोई भी परिवार बिना सरकारी नौकरी के नहीं रहेगा। अगर तेजस्वी की परछाई भी गलती करेगी, तो उसे सजा दी जाएगी।”

See also  चुनाव प्रचार खत्म कर पीएम मोदी ध्यान के लिए पहुंचे कन्याकुमारी के अम्मन मंदिर, तेजस्वी यादव ने किया कटाक्ष

उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि बिहार को बदलने के लिए एकजुट हुआ है। तेजस्वी ने सभी सहयोगी दलों का आभार जताते हुए कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई 20 साल पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकने की है, जो अब बिहार की प्रगति में बाधक बन चुकी है।

तेजस्वी यादव ने भाजपा और एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। उन्होंने कहा, “एनडीए में नीतीश कुमार के साथ अन्याय हो रहा है। न तो कोई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, न ही उन्हें मुख्यमंत्री पद का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया। भाजपा की मंशा जेडीयू को कमजोर करने की है और चुनाव के बाद पार्टी का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा।”

तेजस्वी ने अंत में कहा कि बिहार की सरकार केवल तेजस्वी यादव नहीं चलाएगा, बल्कि पूरा बिहार चलाएगा। उन्होंने कहा, “जब तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेगा, तो उसके साथ हर बिहारवासी भी मुख्यमंत्री बनेगा। हमारा लक्ष्य एक नया, रोजगारयुक्त और विकसित बिहार बनाना है।”

See also  CAA, आरक्षण और रामनवमी… बंगाल के लोगों को PM मोदी ने दी ये 5 गारंटी…

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।