पटना। Bihar Election Results : बिहार चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) सीमांचल की की चार सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट में एआईएमआईएम के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

सीमांचल में अमौर से एआईएमआईएम उम्मीदवार अख्तरुल इमान और जोकीहाट से मुरशिद आलम और कोचाधामन से सरवर आलम और बहादुरगंज से एमडी तौसीफ आलम चुनाव जीत गए हैं। जबकि बायसी से गुलाम सरवर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 27271 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बता दें, ये सीटें एआईएमआईएम का पारंपरिक प्रभाव क्षेत्र मानी जाती हैं। जहां मुस्लिम आबादी अधिक है। AIMIM ने इस चुनाव में 243 में से 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, उनमें से 24 सीटें सीमांचल क्षेत्र की हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।