BJP Bid Shame On The Government - 4 नवजातों की मौत पर कहा संवेदना और आत्मा मरी है…धिक्कार है…
BJP Bid Shame On The Government - 4 नवजातों की मौत पर कहा संवेदना और आत्मा मरी है…धिक्कार है…

विशेष संवादाता, रायपुर

अंबिकापुर के मेडिकल कालेज अस्पताल में चार नवजात शिशुओं की मौत के मामले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। श्री चंद्राकर ने ट्वीट कर सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। अजय चंद्राकर ने ट्विटर पर लिखा- मुख्यमंत्री जी बच्चे नहीं मरे हैं,,, आपकी और आपके शासन की व्यवस्था की संवेदना और आत्मा मरी है,,,, धिक्कार है,,,,

उल्लेखनीय है कि, सोमवार की सुबह अंबिकापुर मेडिकल कालेज में एक साथ चार बच्चों की मौत की खबर ने प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। मृत बच्चों के परिजनों ने व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। दरअसल अंबिकापुर में 4 नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। इससे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हड़कंप मच गया था। ये बच्चे अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती थे।

बिजली गुल होने से मौत का आरोप

देर रात हुई बच्चों की मौत से परिजन आक्रोशित थे। परिजनों का आरोप है कि, बिजली गोल होने की वजह से ऐसी स्थिति बनी है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, समय से पहले बच्चे जन्में हैं और हार्ट प्रॉब्लम की वजह से वेंटिलेटर में थे। बिजली गुल होने से किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।