रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज बलरामपुर जिले के रामानुजगंज और सामरी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। बता दें कि रामानुजगंज विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामविचार नेताम और सामरी से बीजेपी प्रत्याशी उद्देश्वरी पैकरा ने आज भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ की उस्थिती में अपना नामांकन भरा।

बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन से पहले जिला अस्पताल के पास ग्राउंड में आम सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई। मिली जानकारी के अनुसार नामांकन सभा 15-20 हजार लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई थी। वहीं नामांकन सभा को भोजपुरी स्टार निरहुआ ने अपने अलग अंदाज में संबोधित किया।

बता दें कि रामानुजगंज से बीजेपी प्रत्याशी रामविचार नेताम के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी उद्देश्वरी पैकरा का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार विजय पैकरा से होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।