BJP

रायपुर. मतदान के दिन सभी राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया काफी सक्रिय रहे. लेकिन इसमें भाजपा की सोशल मीडिया काफी आगे रही, ये दावा किया है भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने. उनका दावा है कि उन्होंने सुबह से ही सोशल मीडिया में पोस्ट शुरू हो गई थी और इसी के साथ जो बढ़त बनी, वह देर रात तक बनी रही. कांग्रेस की सोशल मीडिया इस मामले में शुरूआत से ही पीछे रही और लगातार पीछे होती चली गई.

भाजपा के फेसबुक, ट्विटर में सुबह 6:00 बजे से ही पोस्ट आनी शुरू हो गई थी. इस पर प्रतिक्रियाओं का भी दौर बड़ी तेजी से शुरू हुआ और लोगों मे भाजपा की सोशल मीडिया के पोस्ट का लगातार इंतजार होता रहा. कांग्रेस की पहली पोस्ट सुबह 7:30 बजे के बाद शुरू हो पाई . भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने फेसबुक पर 32 वीडियो और 15 ग्राफिक्स पोस्ट किया. जिस पर 32185 लाइक्स मिले और 2079 ने शेयर किया. वहीं कांग्रेस इस दौरान 2 वीडियो और 19 ग्राफिक्स ही पोस्ट कर पाई. जिसमें महज 2782 लाइक्स मिले और 114 शेयर हो सके.

भाजपा ने ट्विटर पर 34 वीडियो और 15 ग्राफिक्स पोस्ट किया . वहीं कांग्रेस महज 3 वीडियो और 21 ग्राफिक्स ही पोस्ट कर पाई. भाजपा इस दौरान महिलाओं को ध्यान में रखकर पूरे फोकस के साथ अपना पोस्ट किया . वहीं कांग्रेस महज एक-दो घोषणा पत्र में शामिल एक-दो बिन्दुओं और कांग्रेस पदाधिकारियों की वोटिंग की फोटो ही पोस्ट कर पाई.

भाजपा के द्वारा जारी किए गए वीडियो जो पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ सांसद, विधायक और जिले के फेसबुक में पोस्ट जारी रहा . कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा किसी भी तरह का पोस्ट इस दरम्यान नहीं किया गया. इसके साथ ही व्हाटसअप में भी भाजपा सोशल मिडिया के द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार चलता रहा. भाजपा की सोशल मीडिया पूरे मतदान के दौरान कांग्रेस से बहुत आगे रही.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।