टीआरपी डेस्क। डॉ. आंबेडकर के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। अमित शाह की आंबेडकर पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा। वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया है।

इसी बीच, बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रताप सारंगी को संसद में चोट लगी है, और उन्होंने राहुल गांधी पर उन्हें धक्का देने का आरोप लगाया है।

सारंगी ने कहा, राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गए, जिससे मैं नीचे गिर गया। मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दे दिया।

बीजेपी सांसद के आरोप पर राहुल गांधी का जवाब

प्रताप सारंगी के आरोपों पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी। राहुल ने कहा, ये सब कैमरा में रिकॉर्ड हुआ होगा। मैं संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, जबकि बीजेपी सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने आगे कहा, खड़गे जी को भी धक्का दिया गया। हम धक्का-मुक्की से प्रभावित नहीं होते, लेकिन यह प्रवेश द्वार है और हमें अंदर जाने का अधिकार है। बीजेपी सांसद हमें अंदर जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।