BJP Silent, Congress Attacker -दुष्कर्म मामले में बीजेपी मौन, कांग्रेस हमलावर, चंदेल का पुतला दहन
BJP Silent, Congress Attacker -दुष्कर्म मामले में बीजेपी मौन, कांग्रेस हमलावर, चंदेल का पुतला दहन

विशेष संवादाता, रायपुर

सुबाई सियासत फिर गरमा सकती है। नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल का कांग्रेस जगह जगह पुतला दहन करने लगी है। बीजेपी विधायक दाल के नेता नारायण चंदेल के पुत्र का कथित दुष्कर्म मामला अब सियासी रंग अख्तियार करने लगा है। इस मामले के बाद से प्रदेश कांग्रेस हमलावर है तो वहीँ बीजेपी लीडर्स खामोश हैं। कांग्रेस ने आज पीसीसी के आदेश के बाद नारायण चंदेल का पुतला दहन किया।

छत्तीसगढ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। चंदेल के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। अब कांग्रेस ने प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर नारायण चंदेल का पुतला फूंककर विरोध जताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भाजपा हर बार बलात्कारियों के पक्ष में खड़ी हो जाती है।

रयपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे की अगुवाई में कार्यकर्ता गांधी मैदान में इकट्ठा हुए। वहां भाजपा और नारायण चंदेल के खिलाफ नारेबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग लगाई और चप्पलों से पीटा। बाद में पुलिस ने बोतलों से पानी छिड़ककर पुतले में लगी आग बुझाई और प्रदर्शनकारियों को हटाया।

See also  स्टार प्रचारक CM भूपेश - मुख्यमंत्री बघेल 4 दिनों के हिमाचल दौरे पर रहेंगे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।