BJP stalwarts in defense - झारखंड पुलिस, सीएम भूपेश और मरकाम पर फूटा गुस्सा
BJP stalwarts in defense - झारखंड पुलिस, सीएम भूपेश और मरकाम पर फूटा गुस्सा

विशेष संवादाता, रायपुर


भयप्रतापपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को झारखंड पुलिस तलाश रही है। उसकी गिरफ़्तारी की खबर और झारखंड पुलिस की दबिश के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने तल्ख़ बयान दिया है। झारखंड पुलिस की कार्यवाही पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा पाक्सो एक्ट में 24 घंटे में कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे में सालों बाद वो भी बीजेपी प्रत्याशी घोषित होते ही झारखंड के मांमले को उछलना सुनियोजित है और दबाव बनाने के साथ बीजेपी प्रत्याशी को अपमानित करने का प्रयास है जो झारखंड पुलिस के साथ मिलकर भूपेश सरकार रच रही है।

बृजमोहन अग्रवाल ने आगे यह भी कहा कि, इस सरकार ने आदिवासी समाज के एक भोले-भाले नेता के ऊपर आरोप लगाकर तथा चुनावी माहौल में उसकी गिरफ्तारी के कुत्सित प्रयास कर, पूरे आदिवासी समाज को अपमानित करने काम किया है। इतना ही नहीं, भूपेश सरकार ने अम्बेडकराइट पार्टी के आदिवासी समाज के प्रत्याशी का अपहरण कर उसपर दबाव बनाने की कोशिश की। सरकार अपने आप को हार से को बचाने के लिए ये सारे आड़े-टेढ़े प्रयास कर रही है, पर इन्हें हार से कोई नहीं बचा सकता।

इस सारे मामले पर मीडिया को अपना बयान देते हुए उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, तीन साल से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोहन मरकाम जी द्वारा पीड़िता का नाम उजागर करना, इस प्रकार गिरफ्तारी का मामला सामने आना, चुनाव में प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई करना; लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। अगर हमारे प्रत्याशी को जेल हुई फिर भी यहां की जनता व कार्यकर्ता मिल कर ब्रम्हानंद नेताम को चुनाव जिताएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।