0 छत्तीसगढ़ में जल्द आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर भाजपा विधायक, सांसद दल का कल 2 से 5 बजे तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चौक पर धरना
0 छत्तीसगढ़ में जल्द आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर भाजपा विधायक, सांसद दल का कल 2 से 5 बजे तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चौक पर धरना

टीआरपी डेस्क

रायपुर। कांग्रेस के छल से प्रदेश के युवाओं का भविष्य अधर में है। वंचित वर्ग को उसका अधिकार नहीं मिल रहा है। आरक्षण के नाम पर कांग्रेस जनता से सिर्फ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश में शीघ्र से शीघ्र आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कल भाजपा प्रदर्शन करने जा रही है।

आरक्षण का आधार क्वांटिफिएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की मांग को लेकर और राज्यपाल महोदया द्वारा मांगे गए 10 बिंदुओं का जवाब जल्द से जल्द देकर प्रदेश में आरक्षण की असमंजस की स्थिति समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा सांसद, विधायक ,पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, कल 4 दिसंबर दोपहर 2:00 से 5:00 तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर , घड़ी चौक के पास धरना देंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।