छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) बीजेपी (BJP) में अंतरकलह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

जांजगीर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में 11 माह पहले सत्ता से दूर हुई बीजेपी (BJP) में आपसी अंतरकलह के मामले लगातार

सामने आ रहे हैं। दुर्ग (Durg) में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि जांजगीर-चांपा

(Janjgir-Champa) जिले में भी नेता और कार्यकर्ताओं में आपसी विवाद का मामला लगातार सामने आ रहा है।

 

जांजगीर में बीजेपी सांसद (BJP MP) के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने संगठन चुनाव

में अपनी मनमानी करने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा मचाया।

 

बात उन दिनों की है जब जांजगीर-चांपा  (Janjgir-Champa) के डभरा नगर पंचायत में बीजेपी (BJP) संगठन का चुनाव

बीते 11 नवंबर को हुआ। संगठन चुनाव में मनमानी करने का आरोप बीजेपी ने लगाया। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के सांसद

गुहाराम अजगले (Guharam Ajagale) के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

See also  रायपुर में गर्मी के साथ अब बारिश की भी आहट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

 

डभरा मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। मंडल अध्यक्ष चयन को लेकर कार्यकर्ताओं के ​बीच

झूमा—झटकी यही ही नहीं गाली गलौज भी हुई। घासीराम अग्रवाल को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध बीजेपी के

कार्यकर्ता कर रहे हैं।

मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति पर दुर्ग में भी विवाद सामने आया था।

बता दें कि बीते दिनों में ही दुर्ग में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति किए जाने को लेकर विवाद हुआ था। एक राष्ट्रीय

स्तर के नेता पर मनमानी करने का आरोप भी लगाया गया। इसके बाद मामले की​ शिकायत बड़े नेताओं से

भी की गई थी।

 

वहीं दुर्ग बीजेपी में इसको लेकर काफी घमासान भी मचा हुआ है। पार्टी में अंतरकलह अभी थमा भी नहीं है और

जांजगीर में भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता मनमानी कने का आरोप लगा रहे हैं। इस

तरह ​की पार्टी में असंतोष का माहौल बना है।

See also  Breaking : नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम, विधायक दल की मीटिंग में लगी मुहर, आज शाम लेंगे शपथ

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।