BJP Mahila Morcha Team Announced - बीजेपी महिला मोर्चा की टीम घोषित
BJP Mahila Morcha Team Announced - बीजेपी महिला मोर्चा की टीम घोषित

विशेष संवादाता, रायपुर

बीजेपी नेभूपेश सरकार पर तंज कस्ते हुए बयां जारी किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीपक महस्के ने कहा है कि राजधानी रायपुर में 2 IG, SSP कई SP हैं फिर भी क्राइम नहीं रुक रहा। बीजेपी प्रवक्ता का कहना है पूरे देश में रायपुर शायद एकमात्र जिला होगा जहां अलग से 2 आईजी, की पोस्टिंग है, एसएसपी है, एसपी हैं।

उसके बाद भी विगत 3 दिनों से राजधानी में नशे के कारोबार में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर खुलेआम गैंगवार हो रहे हैं। दो गुटों की लड़ाई में दो हत्या हो चुकी है। हत्या के पश्चात बदला लेने की नीयत से जेल के सामने पुलिस की मौजूदगी में फिर खुलेआम चाकूबाजी होती है।

आज अभी थोड़ी देर पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुनः गैंगवार के कारण चाकूबाजी की घटना हुई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था का यह हाल है। तो प्रदेश की स्थिति समझी जा सकती है। भूपेश जी की ठेका पदस्थापना पद्धति के कारण पूरे छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूर्णता फेल है।

प्रदेश प्रवक्ता दीपक महस्के ने यह कहा –

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।