Brijmohan
Brijmohan Called Congress A Monster - बीजेपी विधायक बृजमोहन ने किसे कहा ताड़का, कालनेमी और पूतना राक्षस

टीआरपी डेस्क

रायपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का काम ही रहा है। धर्म के आधार पर लोगों को बांटना. रहीं बात प्रभु की तो श्री राम हर किसी के है. उनको बांटने का अर्थ देश को बांटने जैसा है। मर्यादाओं मे रहकर कर्म करने वालों के साथ उनका आशीर्वाद सदा से ही रहते आया। जिस कांग्रेस सरकार ने प्रभु राम को काल्पनिक कहा, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर उनके अस्तित्व को चुनौती देने जैसा कृत्य किया था आज उनके मुह मे राम बग़ल मे छुरी है।

बृजमोहन ने कहा कि दुनिया देख रही है कि प्रभु राम की जन्म स्थली अयोध्या मे भव्य मंदिर का निर्माण का मार्ग किनके प्रयासों से अग्रसर हुआ है. काशी विश्वनाथ धाम, महाकालेश्वर उज्जैन, सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का दायित्व श्रीराम ने किनको सौंपा है। प्रभु श्रीराम न्याय के साथ कार्य करने वालों के साथ होते है. अन्यायी, अत्याचारी और शोषण करने वालों का नाश करने का कार्य प्रभु राम करते है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।