नई दिल्ली। Budget Session 2023: अडानी विवाद पर संसद में मचे संग्राम के बीच बुधवार दोपहर 3.30 बजे लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे। इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आरोपों पर भी पलटवार कर सकते हैं।

Budget Session 2023: बता दें कि मंगलवार (7 फरवरी) को राहुल गांधी ने अडानी मुद्दे को लोकसभा में उठाते हुए केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमला बोला था। राहुल गांधी ने कहा, साल 2014 में दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी 609 नंबर पर थे और अब वो अचानक दूसरे नंबर पर आ गए हैं, ये जादू कैसे हुआ? राहुल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, एयरपोर्ट नियम को बदलकर हवाई अड्डों के ठेके अडानी समूह को दिए गए।

राहुल गांधी के सवाल

Budget Session 2023: राहुल गांधी ने अडानी मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक के बाद एक कई सवाल सदन में पूछे. जिनमें ‘आपके साथ अडानी जी ने कितनी बार विदेश यात्री की? किसी देश में पीएम के दौरे के बाद अडानी को कितनी बार वहा ठेका मिला?

See also  दिल्ली में डेंगू के प्रकोप ने तोड़ा 4 साल का रिकार्ड

पिछले 20 साल में अडानी से भारतीय जनता पार्टी को कितना पैसा मिला?’ जैसे सवाल पूछे गए. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए राहुल गांधी बोले कि एसबीआई, एलआईसी का पैसा अडानी की कंपनी में क्यों डाला गया?

Budget Session 2023: अपनी बात को साबित करें: रिजिजू

इधर, राहुल के इन सवालों और आरोपों पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बिना सबूतों के आरोप लगाने का कोई अर्थ नहीं है। अगर आपके आरोप सही हैं तो दस्तावेज सामने रखें। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि मैं कांग्रेस को चैलेंज करता हूं अपनी बात को साबित करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।