रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में हो रहे कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायपुर पहुंचीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने प्रियंका गांधी वाड्रा को फूल देकर उनका स्वागत किया।

CG News: वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सभी समर्थकों का अभिवादन किया।

Congress convention, CG News, Priyanka Gandhi, CM Bhupesh Baghelबता दें कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 25 फरवरी को उदघाटन के दौरान पार्टी की 2024 की दशा दिशा की रूपरेखा रखेंगे। पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज सत्र को संबोधित करेंगी। जबकि राहुल गांधी आखिरी दिन 26 फरवरी को प्लेनरी सत्र में अपनी बात रखेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।