CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रविवार शाम 5:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। सचिन पायलट 19 मई से जांजगीर चापा में शुरु होने वाली कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले वे शाम 6:00 बजे पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए स्वर्गीय दिनेश मीरानिया के परिवार वालों से मुलाकात करने उनके समता कॉलोनी निवास स्थल जाएंंगे। जिसके बाद 6:30 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

CG News: जांजगीर चापा में होने वाली संविधान बचाओ यात्रा की तैयारियों को देखने के लिए पीसीसी चीफ जांजगीर चांपा के दौरे पर पहुंच चुके है। इस दौरान दीपक बैज ने बिलासपुर संभाग के सभी जिला अध्यक्षों सहित विधायकों के साथ बड़ी बैठक की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी शामिल रहे। संविधान बचाओ यात्रा में प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से संविधान बचाओ यात्रा को सफल बनाने और उसकी तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

See also  मतदान के दौरान कई बूथों पर EVM मशीन हुआ खराब, वोटरों को हुई भारी परेशानी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।