रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राजनीतिक दलों को समर्थन देने के लिए सिंधी समाज की बैठक बुधवार शाम सिंधी धर्मशाला तेलीबांधा में होगी। सर्व सिंधी समाज के बैनर तले बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थितियों को देखते हुए आगे की दिशा तय करेगा। इस बैठक में सिंधी पंचायत के सभी मुखी भी शामिल होंगे।

CG Politics: बता दें कि कांग्रेस और भाजपा ने सिंधी समाज से एक भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वहीं भाजपा ने महीने भर पहले ही अपना निर्णय सुना दिया था। आम आदमी पार्टी ने रायपुर दक्षिण से विजय गुरूबक्षाणी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

See also  CG Politics: पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में चरणदास महंत से भिड़े भूपेश बघेल..तीखी तकरार पूछा...मुख्यमंत्री के प्रति मुखर होकर क्यों नहीं बोलते नेता प्रतिपक्ष , बीजेपी को मिला मौका