विरासत में कुर्सी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, भाजपा नेता, यूपी डिप्टी सीएम का अखिलेश यादव पर हमला

लखनऊ। सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता ही रहता है। इस बीच बड़ी खबर ‘नवाबो का शहर’ लखनऊ से आ रही है। जहां उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने सपा नेता अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा नेता सीधे अखिलेश के बुद्धि पर बड़ी बात कह दिए है। केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा “अखिलेश यादव को विरासत में पार्टी की अध्यक्षता मिल सकती है, मुख्यमंत्री बन सकते हैं, लेकिन उन्हें बुद्धि नही मिल सकती। यह कहना है झांसी पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का।

झांसी पहुंचने के बाद सबसे पहले उन्होंने सर्किट हॉउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान ऐसी बात कह दिए जिससे सियासी सहगर्मी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम 15 अगस्त और 26 जनवरी मनाते हैं, उसी प्रकार चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के जश्न को मनायें, और कहा कि भाजपा देश और प्रदेश में 2047 तक रहेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि शिवपाल की सपा में कोई हैसीयत नहीं है, वहीं उन्होंने कहा कि भगवान अखिलेश यादव को सदबुद्धि दें।

See also  इस्तीफा दे चुके भाजपा के एक और मंत्री के साथ अखिलेश यादव ने शेयर की तस्वीर, गरमाई सियासत... पोस्ट कर कही ये बात

अखिलेश यादव को सदबुद्धि दें भगवान – मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ने कहा कि अखिलेश यादव को भगवान सदबुद्धि दें। मैं कई बार कह चुका हूं कि उनको विरासत में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल सकती है, सपा की अध्यक्षता मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं मिल सकती। अखिलेश यादव सत्ता के बिना बैचेन हैं, पिछड़ा वर्ग जब तक पिछड़ा था जब तक उनके जाल में फंसा हुआ था। अब पिछड़ा वर्ग जाग गया है। पिछड़ा वर्ग सपा के जाल में चाल में फंसने वाला नहीं है। सपा सफा होने वाली है।

उन्होंने आगे कहा कि सपा समाप्तवादी पार्टी होने वाली है। सपा केवल सैफई वाली पार्टी है। आप यह मानकर चलो कि भारतीय जनता पार्टी वर्तमान है और भविष्य है। भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति के माध्यम से समाज की गरीब की, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक कोई भी सबका साथ, सबका विकास करके दिखा दिया है। हमने 4 करोड़ गरीबों को देश में आवास दिया है।

See also  200 करोड़ रुपए के करप्शन को लेकर अमित शाह ने इस पार्टी पर लगाया आरोप, योगी आदित्यनाथ ने कहा- पिछली सरकार के भ्रष्टाचार की बदबू है यह पैसा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।