रायपुर। Chhattisgarh Politics : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान वे राजधानी रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस की मैराथन बैठकें लेने वाले हैं। सबसे पहले पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक चल रही हैं। बैठक में PCC चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व CM भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता उपस्थित हैं।

इसके बाद सचिन पायलट पार्टी कार्यकारिणी सदस्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, संगठन के प्रमुख डिपार्मेंट सब की मीटिंग लेंगे। इस दौरान अब तक जो काम किए हैं उसकी रिपोर्ट लेंगे। साथ ही साथ ही बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मंथन किया जाएगा।

रायपुर आते ही अमित शाह पर साधा निशाना
सचिन पायलट ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दी। अमित शाह के “नक्सलियों को मानसून में भी सोने नहीं देंगे” वाले बयान पर सचिन पायलट ने पलटवार करते हुए कहा कि, हम हिंसा के खिलाफ है। जो हिंसा का प्रयोग करते हैं कांग्रेस पार्टी हमेशा के खिलाफ नहीं है। सोच समझ कर कठोर कदम उठाने चाहिए। हमारे जवान जान पर खेल कर अपनी भूमिका निभाते हैं।

See also  भारतीय यात्री ने विमान में बवाल कर मचाया हुड़दंग, करानी पड़ी आपात लैंडिंग, हो सकती है 5 से 10 साल की सजा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।