भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के पोस्ट के बाद छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सीट को लेकर बढ़ी हलचल

टीआरपी डेस्क। राज्यसभा चुनाव की तिथि भले ही घोषित नहीं हुई है मगर सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ता दावेदारों के नाम चला रहे हैं। इसी बीच सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का सोशल मीडिया पोस्ट काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

बता दें कि नंद कुमार बघेल ने सीएम के साथ प्रदेश कांग्रेस के सचिव, और हाउसिंग बोर्ड के सदस्य अजय साहू की तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट किया कि आप हैं अजय साहू जो पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से छत्तीसगढ़ के मुखिया के साथ सेवा में लगे हुए हैं। आपको मनवांछित पद नहीं मिला फिर भी आप निरंतर सेवा कर रहे। आप अपना काम करते रहें। बहुत जल्दी आपको बड़ी खुश खबरी मिलने वाला है। अग्रिम बधाई बेटा, हमेशा खुश रहो।

इस पोस्ट की कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर चर्चा है। इसी तरह निश्चल लाहोरिया नामक एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने लिखा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस से जयचंदो की बिदाई से लेकर एनएसयूआई, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता, प्रोटोकॉल  के अपने कर्तव्य का निवर्हन निर्भीकता से करने वाले अजय साहू को राज्यसभा का पद मिले ये हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। इस पोस्ट के साथ ही कांग्रेस के कई अन्य नेता भी अलग-अलग नामों को लेकर इसी तरह सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश से राज्यसभा के लिए दो पद खाली हो रहा है। विधायकों की संख्या के हिसाब से दोनों सीट कांग्रेस को मिलना तय है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सोशल मीडिया पर दावेदारों को लेकर कमेंट भी काफी चर्चा हो रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।