‘Conference Of Trust’ - ‘भरोसा का सम्मेलन’ में शामिल हुए CM भूपेश बघेल
‘Conference Of Trust’ - ‘भरोसा का सम्मेलन’ में शामिल हुए CM भूपेश बघेल

टीआरपी डेस्क

रायपुर। मुंगेली जिले के ग्राम सरगांव में आयोजित ‘भरोसा का सम्मेलन’ में शामिल होने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से लौटने के बाद सीधे कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पंचायत ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ समाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण हेतु मोबाईल एप लॉन्च किया। ’महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) योजना ’ के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के लिए बनाये गये सॉफ्टवेयर से केन्द्रीकृत डाटाबेस का निर्माण होगा और योजना में डोर-टू-डोर होगा सर्वे। इसके तहत 200 से अधिक मास्टर ट्रेनर्स को चिप्स द्वारा 26 से 29 मार्च तक दिया जाएगा प्रशिक्षण।

हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुंगेली जिले के लिए 176 करोड़ रुपए की लागत के 73 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मौके पर मंच से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य सरकार के किसान, गरीब, गांव और परंपरा के लिए किये गए कार्यों को गिनाया।

See also  घरेलू नल कनेक्शन का कार्य 31 मार्च तक शत-प्रतिशत पूर्ण करेंः कलेक्टर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।