CM Bhupesh Opened The Wrist Of BJP - बीजेपी, रमन और नड्डा को CM भूपेश ने बताया OBC विरोधी
CM Bhupesh Opened The Wrist Of BJP - बीजेपी, रमन और नड्डा को CM भूपेश ने बताया OBC विरोधी

टीआरपी डेस्क

रायपुर। शनिवार को दिल्ली रवानगी से पहले CM भूपेश बघेल ने बीजेपी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर बैक टू बैक टिपण्णी किया। रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मिडिया को बयान दिया। CM भूपेश ने कहा कांग्रेस पार्टी सदा से पिछड़ों, गरीबों दलितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। बीजेपी का ओबीसी प्रेम महज़ दिखावटी है। भूपेश ने स्पष्ट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह उन्हें चूहा, बिल्ली, कुत्ता कहा, छोटा आदमी तक बताया। मीडिया से मुखातिब भूपेश बघेल ने कहा आप लोगों ने देखा है कि किस तरह ठाकुर रमन सिंह ने मेरे खिलाफ छोटा आदमी है, छोटे मन से काम करता है, बयान दिया था. भानुप्रतापपुर उपचुनाव के दौरान नामांकन रैली में मुझे चूहा, बिल्ली और कुत्ता कहा था।

सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग अडानी के मामले पर खामोश हैं। उसके बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं। बल्कि एक नया एंगल ले आए हैं, पिछड़े वर्ग का। सीएम का इशारा राहुल गांधी द्वारा बोले गए सारे मोदी चोर मामले से था। उन्होंने कहा भाजपा अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से मैं कहना चाहूंगा कि पिछड़ों के नाम से घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। छत्तीसगढ़ में 2 दिसंबर को हमने सर्व सम्मति से आरक्षण बिल पारित किया. भाजपा के दबाव में अभी तक उस बिल में हस्ताक्षर नहीं हो रहा. इससे लाखों युवाओं का नुकसान हो रहा है। शिक्षा में भी और नौकरियों में भी।

See also  बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा ने दिया धरना, नेता अपने घरों के बाहर बैठे धरने पर

भूपेश के मुताबिक कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों वंचितों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। भाजपा हमेशा इन वर्गों की उपेक्षा की है। इन वर्गों के बीच में भेद डालने का काम किया है। अपना उल्लू सीधा किया है। ठाकुर रमन सिंह ने मेरे लिए जो बयान दिया था, मैं नड्डाजी से कहना चाहता हूं कि आप अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से पूछिए कि उन्होंने यह कहा था कि नहीं कहा था। सीधे सीधे जवाब देना चाहिए कि अडानी के साथ क्या संबंध थे. कितनी बार विदेश यात्राएं की. क्या क्या मदद दिलाई है. सीएम बघेल ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मुद्दे के दो पहलू हैं. पहला कानूनी पक्ष है जिसकी लड़ाई लड़नी है. दूसरा जनता के बीच इन मुद्दों को लेकर जाएंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।