रायपुर। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच CM भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने ट्विट कर कहा है कि “अब गंगाजल पर भी GST!!! क्या श्रद्धालु पूजा-पाठ न करें? क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा तो ऐसी ही लग रही है। मोदी सरकार ने 4 दिन पहले गंगाजल पर 18 प्रतिशत जी. एस. टी लगाने का निर्णय किया है। जिससे नकली रामभक्त, सनातन संस्कृति के महिमा मंडन का ढोंग करने वाले तथा गौमाता की रक्षा के नाम पर आतंक फैलाने वालों का चेहरा बेनकाब हो गया है। मोदी जी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए गंगाजल पर जी. एस. टी लगाने का निर्णय तत्काल वापस लें।”

गौरतलब है कि गंगाजल ऑनलाइन मंगाने पर एक बोतल 125 रुपये की पड़ेगी। भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट से अगर आप गंगाजल खरीदते हैं तो स्पीड पोस्ट चार्ज के साथ गंगोत्री के गंगाजल की 250 एमएल की एक बोतल 125 रुपये, दो बोतल 210 रुपये और चार बोतल 345 रुपये में मिलेंगी। सरकार ने गंगाजल पर GST लागू कर दिया है। ठीक चुनाव के वक्त अब विपक्ष ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

See also  Pegasus Case : सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई, हलफनामा दायर करने के लिए केंद्र को मिला 13 सितंबर तक समय