TRP डेस्क : पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके लिए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में पत्र जारी किया है जिसमें लिखा है कि “कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष द्वारा दीपेंद्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला को तत्काल प्रभाव से पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाता है। वे पंजाब कांग्रेस के प्रमुख के साथ समन्वय बनाकार अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।