अल्पमत में आई कांग्रेस... राहुल के दौरे से पहले दो मंत्रियों समेत 4 विधायकों का इस्तीफा
अल्पमत में आई कांग्रेस... राहुल के दौरे से पहले दो मंत्रियों समेत 4 विधायकों का इस्तीफा

टीआरपी डेस्क। पुड्डुचेरी में दो मंत्रियों समेत 4 विधायकों के इस्तीफे के बाद यहां की कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई है। सभी इस्तीफे सोमवार और मंगलवार को हुए। वह भी उस दौरान जब बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुड्डुचेरी दौरा है। इन इस्तीफों के बाद अब 30 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस मेंबर्स की संख्या 15 से घटकर 11 हो गई है। पुड्डुचेरी में मई में चुनाव होने हैं।

BJP में जा सकते हैं इस्तीफा देने वाले

इस्तीफा देने वालों में विधायक ए जॉन कुमार, ए नमस्सिवम, मल्लादी कृष्णा राव और ई थेपयन्थन शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेस विधायक एन धनवेलु को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

पुड्डुचेरी में 2016 में विधानसभा चुनाव हुए थे। कांग्रेस को 30 में से 15 सीटें मिली थीं। अभी यहां वी नारायणस्वामी मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस के अलावा AINRC को 8, AIADMK को 4, DMK को 2 सीटें मिली थीं। एक निर्दलीय कैंडिडेट जीता था। यहां भाजपा के 3 नॉमिनेटेड विधायक हैं। सरकार का कार्यकाल 8 जून तक है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।