इंदौर। कांग्रेस नेता के 6 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों ने अपहरण के बाद 4 करोड़ रूपए की फिरौती मांगी थी।  ये मामला  इंदौर के पास महू के किशनगंज थाने का है।  

पुलिस के अनुसार, ग्राम पिगडंबर के कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के भाई जितेंद्र सिंह चौहान के छोटे बेटे हरशु की हत्या कर दी गई। आरोपितों ने बेटे के ऐवज में चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। हरषु के पिता का खदान का काम है। पुलिस के अनुसार परिवार के लोगों ने ही अपहरण किया था।

पुलिस को बलवाड़ा के पास बाई ग्राम में बच्चे का शव मिला है। 

पुलिस ने जब छानबिन शुरू की तो उसे रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मिले, जिसमें वह जाता हुआ दिखाई दे रहा था। साथ ही पुलिस को एक कार के भी फुटेज मिले थे। खरगोन और किशनगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस तमाम सिरे खोजने का प्रयास कर रही है।

See also  भारत जोड़ो पदयात्रा - PCC चीफ मरकाम का राजस्थान यात्रा का वीडियो खूब हो रहा वायरल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।