Congress Meeting Politics - मंत्रियों के घर बैठक की कड़ी में मंत्री चौबे के घर जुटे कोंग्रेसी दिग्गज
Congress Meeting Politics - मंत्रियों के घर बैठक की कड़ी में मंत्री चौबे के घर जुटे कोंग्रेसी दिग्गज

विशेष संवादाता

रायपुर। अस्वस्थ्यता के कारण राजनितिक सक्रियता नहीं दिखा रहे मंत्री रविंद्र चौबे के घर प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज एक साथ पहुंचे। हालचाल पूछने के साथ ही साथ मंत्रियों के घर पर बैठक की कड़ी में आज रविन्द्र चौबे के बंगले में जुटे थे कांग्रेस नेता। ख्याल हो कि इस बैठक परंपरा की शुरुआत की जरुरत भी इसी बंगले से हुई थी। आज भी वरिष्ठ कोंग्रेसी मंत्री रविन्द्र चौबे के बंगले में बैठक में जुटे कोंग्रेसी दिग्गज। बताते हैं कि अगली बैठक ताम्रध्वज साहू के घर पर होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मरकाम, कुमारी शैलजा, चरण दास महंत मंत्री टी एस सिंहदेव और अकबर हुए शामिल।

सेहत पूछने के साथ ही आगामी विधानसभा में फिर से कैसे एकजुट होकर जीत हासिल करें और बीजेपी के चुनावी रणनीति का मुखर जवाब देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस अनौपचारिक बैठक में चुनाव पर बनी रणनीति पर चर्चा, भाजपा नेताओं के प्रवेश को हरी झंडी, नए दल के उदय, जातिगत सामाजिक नेताओ की पहचान, विधानसभा वार सर्वे रिपोर्ट पर प्राथमिक चर्चा, जिले के प्रभारी मंत्रियों को दी जाएगी जिले में संभागीय सम्मेलन कराने की जिम्मेदारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।