JP Nadda

पेंड्रा। पेंड्रा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं जेपी नड्डा। अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का विकास के साथ 36 का आंकड़ा है। जहां कांग्रेस होगी वहां अनाचार होगा, जहां कांग्रेस होगी वहां भ्रष्टाचार होगा, जहां कांग्रेस होगी वहां अत्याचार होगा। इसलिए ‘अऊर नहीं सहिबो, बदल के रहिबो’।

जेपी नड्डा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में ‘आवास योजना’ के तहत आप लोगों को मकान दिया था, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करीब 12 लाख मकानों को रोक दिया था। अब हम फैसला करते हैं कि पहली कैबिनेट में 18 लाख मकानों को मंजूरी दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत प्रथम चरण में 7 नवम्बर मतदान तिथि वाले विधानसभा क्षेत्रों में रविवार 5 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार थम जाएगा। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार 5 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक और सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी 5 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार कर सकेंगे। मतदान समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।