रायपुर। आपत्तिजनक बयानों के चलते अक्सर आलोचनाओं का शिकार होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत एक बार फिर विवादों में घिर गयी है। उन्होंने कांकेर नक्सली हमले में मारे गये नक्सलियों को शहीद बताया है। ना सिर्फ शहीद बताया, बल्कि उनके प्रति अपनी संवेदना भी जतायी है। इधर सुप्रिया के इस बयान को भाजपा ने आड़े हाथ लिया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुप्रिया श्रीनेत के इस बयान पर तीखी आपत्ति जतायी है। और कहा है कि कांग्रेस पार्टी का यह निकृष्ट बयान है।

See also  CG Urban Administration Record: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों की चमकी किस्मत, 48 घंटे में आए 404 करोड़