छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इस बार बनाएगी 10 लाख नये सदस्य, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की इस अभियान की शुरुआत

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस ने इस साल 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। आज कांग्रेस भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की मौजूदगी में सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा किव पिछले साल 6 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था, उस लक्ष्य को हासिल किया था, अब 10 लाख का लक्ष्य है, उसे भी हासिल करेंगे।

ये सदस्यता 5 साल के लिए होगी। इन्हीं सदस्यों से ही आगमी संगठन चुनाव होंगे। आज 50 लोगों का सदस्यता ग्रहण करा सदस्यता अभियान का शुरुआत कर दिया जा रहा है। एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा निर्देशित सदस्यता अभियान का शुरुआत समूचे भारत में किया जा रहा है इस क्रम में छत्तीसगढ़ में भी सदस्यता अभियान की शुरुआत आज से हो रही है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पत्रकारों से भी अपील की, कि वो भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि
“पत्रकारों का कांग्रेस पार्टी में विशेष सम्मान रहा है,मेरे राजनीतिक गुरु चंदूलाल चंद्राकर बड़े राष्ट्रीय पत्रकार और संपादक रहे हैं, कांग्रेस पार्टी से कई पत्रकार भी जुड़े, मोतीलाल वोरा भी जुड़े, इसलिए मैं पत्रकारों से भी अपील करता हूं कि वो भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े”

See also  चित्रकोट उपचुनाव: तीन बजे तक 70 फीसदी से ज्यादा मतदान

वहीं कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनने के लिए खादी पहनने और शराब छोड़ने जैसी शर्तों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि

” देखिये ये जो शर्तें थी, वो पुराने समय से चली आ रही है, नियमों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है,जो शर्तें हैं वो कांग्रेस के सदस्य पालन करेंगे”

सदस्यता अभियान की शुरुआत बाद मुख्यमंत्री टर्निंग पॉइंट पहुंचे और 50 लोगों को सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की। आपको बता दें कि पिछले दिनों CWC की बैठक में 1 नवंबर से देश भर में सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया था। आज देश भर मे कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।