टीआरपी डेस्क। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। जहां RJD के हिस्से में 26 सीट आई है। वहीं कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि लेफ्ट के हिस्से में पांच सीट आई है।

सीट बंटवारे में कांग्रेस को पूर्णिया सीट नहीं मिली है। दरअसल पप्पू यादव भी पूर्णिया से टिकट चाहते थे। आरजेडी ने इस सीट से बीमा भारती को मैदान पर उतारा है. लेकिन कांग्रेस नेता पप्पू यादव इस सीट से लड़ने पर अड़ गए हैं।

दिल्ली में हाल ही में हुई बैठक में महागठबंधन के सभी दलों के प्रमुख नेता मौजूद थे। जिसमें सीट बंटवारा सबसे अहम मुद्दा रहा। बता दें कि कांग्रेस ने 2019 में भी 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से पार्टी को सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई थी। वहीं आरजेडी एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी थी।

वहीं एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं, जिनमें से बीजेपी ने 17 सीटों, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड सिर्फ एक सीट पीछे रही और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी सभी छह सीटों पर चुनाव जीती थी।

See also  सोनिया गांधी पर टिप्पणी मामले में अर्णब को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नागपुर का केस मुंबई ट्रांसफर होगा, अन्य राज्यों में हुए सभी एफआईआर पर रोक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।