नई दिल्ली। देश के गौराव का प्रतीक बनने जा रहे राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में नए संसद भवन बन कर तैयार है, जिसका उद्घाटन 28 मई को किया जाएगा। नए संसद भवन संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किसे करना चाहिए, अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इसको लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसपर आज सुनवाई होगी।बता दें कि 28 मई को पीएम मोदी संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने वाले हैं।

याचिकाकर्ता का कहना है कि लोकसभा सचिवालय और भारत सरकार राष्ट्रपति का अपमान कर रही है, उन्हे नए संसद भवन के उद्घाटन में नहीं बुलाकर उनका अपमान किया गया है। यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील जया सुकीन ने दायर की है। दरअसल जिस तरह से 28 मई को संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया जाना है उसको लेकर पिछले कुछ दिनों ने जबरदस्त विवाद चल रहा है। तकरीबन 20 विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है।

See also  बड़ी खबर: National Sero Survey अगस्त तक 10 साल से ऊपर का हर 15वां शख्स आ चुका है कोरोना की चपेट में

19 मई को विपक्ष की ओर से साझा बयान सामने आया था, जिसमे कहा गया था कि लोकतंत्र की आत्मा को संसद के बाहर खत्म कर दिया गया है, हमे नई बिल्डिंग में कोई मूल्य नजर नहीं आ रहा है। वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए इसकी आलोचना की है और इसे तिरस्कारपूर्ण फैसला बताया है। सत्तारूढ़ एनडीए की ओर से कहा गया है कि यह बहुत ही अपमानजनक है, भारत जैसे महान देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का और संवैधानिक मूल्यों का यह तिरस्कार है।

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील जया सुकीन ने अपनी याचिका में कहा है कि राष्ट्रपति देश का पहला नागरिक है और, संसद का मुखिया भी है। 5 5 5 5 बता दें कि हाल ही में ओम बिरला ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें नई बिल्डिंग के उद्घाटन के लिए न्योता दिया था। पीएम मोदी ने 2020 में इस बिल्डिंग की आधारशिला रखी थी। लेकिन अधिकतर विपक्षी दल इस कार्यक्रम से दूर रहे थे।

See also  विधानसभा में गूँजा रायगढ़ का औद्योगिक प्रदूषण: फ्लाईएश डंपिंग पर घिरे मंत्री, विपक्ष का सदन से वॉकआउट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।