धर्म संसद मामला, सीएम भूपेश बघेल, बड़ा बयान, कालीचरण, करें सरेंडर, रायपुर, महात्मा गाँधी केस,
धर्म संसद मामला, सीएम भूपेश बघेल, बड़ा बयान, कालीचरण, करें सरेंडर, रायपुर, महात्मा गाँधी केस,

रायपुर। महात्मा गाँधी को अपशब्द कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। संत कालीचरण के महात्मा गाँधी को गाली देने के बाद कांग्रेस के शिकायत करने के बाद भी कालीचरण अपने बयानो के पीछे नहीं हटे। इसके विरोध में एक बार फिर कालीचरण ने महात्मा गाँधी के बारे में विवादित बयान दे दिया। जिसके बाद इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, ”इतने ही साहसी हैं तो यहाँ आकर सरेंडर करें। सीएम ने कहा कि कालीचरण को छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता, उसने लगातार गांधी को अपशब्द कहा है।

महात्मा गाँधी को कई बार दी गालियां

बता दें कि राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महंत कालीचरण ने बहुत बार गाँधी को गालियां दी। इसके साथ ही उन्होंने गोडसे की जमकर तारीफ की। जिसके बाद कालीचरण के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने FIR दर्ज कराया है। लेकिन इस कालीचरण की अभी तक गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।