How Did CM Bhupesh Taunt Ex CM Raman - CM भूपेश ने कहा कमांडों से घिरे रमन जनता, कार्यकर्त्ता से दूर हो रहे…. क्यों कहा ऐसा ?
How Did CM Bhupesh Taunt Ex CM Raman - CM भूपेश ने कहा कमांडों से घिरे रमन जनता, कार्यकर्त्ता से दूर हो रहे…. क्यों कहा ऐसा ?

विशेष संवादाता, रायपुर

CM भूपेश बघेल मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खारुन में डुबकी लगाई। अब पूर्व CM डा. रमन सिंह ने श्री बघेल के डुबकी लगाने पर निशाना साधा है। डा. रमन ने तंज कस्ते हुए कहा है कि, सीएम डुबकी लगाते हैं, गुलाटी मारते हैं, उनकी ये आदत पुरानी है। सीएम ने प्रदेश की जनता से जितने वादे किए, जितनी घोषणाएं कीं… सबसे पलटी मार गए। छत्तीसगढ़ की जनता उनको पलटु राम के नाम से याद रखेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा सीएम दूसरे प्रदेशों में जाकर झूठे वादे कर रहे हैं। डा. रमन ने सीएम भूपेश बघेल के ED को लिखे पत्र पर कहा है कि, सरकार को अपनी जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है। राज्य पुलिस ने जो रिपोर्ट तैयार की पहले उसे तो सार्वजनिक करें भूपेश बघेल। जांच एजेंसियां बोल चुकी हैं कि, इसमें कोई प्रमाण और तथ्य नहीं है। CM भूपेश बघेल जबरदस्ती की बातें करते हैं। ED की जांच प्रक्रिया अलग होती है, हर मामले में ED दखल नहीं देती।

See also  CG NEWS : पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के नाम से बनाया गया फर्जी अकाउंट, मैसेज भेज करने लगे पैसों की डिमांड

नान में गड़बड़ी करने वालों को बचा रही सरकार

नान में जिन्होंने सबसे बड़ी गड़बड़ी की उन्हें बचाने के लिए तो प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में पूरी शक्ति लगा रही है। उल्लेखनीय है कि CM बघेल ने नान घोटाले और चिटफंड घोटाले की जांच के लिए ED को पत्र लिखा है। इसके बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन शिन ने तंज करते हुए ईडी को पात्र लिखने पर टिपण्णी की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।