रायपुर। राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की पहली बैठक चुनावी रणनीति और बड़े नेताओं के चुनावी सभा के आयोजनों को लेकर विचार मंथन करने बैठक शुरू हो गई है। समिति के संयोजक चरण दास महंत, प्रदेश प्रभारी कु. सैलजा, सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में 70 सदस्य शामिल हैं। सभी चुनाव प्रचार अभियान के लिए सुझाव दे रहे हैं। बैठक में समिति अपने चार स्टार प्रचारकों सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सी अधिकाधिक सभाएं कराने का कार्यक्रम तय करेगी। क्योंकि इनकी जनता के बीच बड़ी अपील है। हिमाचल, कर्नाटक के सीएम, सचिन पायलट, शशि थरूर भी बुलाए जाएंगे। सोनिया गांधी स्वास्थ्यगत कारणों से अधिक सभाएं नहीं ले पाएंगी। आचार संहिता लगने के बाद कम से कम दो से तीन सभाएं करने का आग्रह की जाएगी। कुछ वर्चुअल सभाएं भी ले सकतीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 1 करोड़ का ईनामी नक्सली जयराम समेत 15 ढेर, गोलीबारी जारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।