रायपुर। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा में उमड़ रहे जन-सागर को देखकर कांग्रेस दहशत में आ गई है और अब वो मान चुके हैं कि छत्तीसगढ़ में अब सत्ता में नहीं आने वाले है। उन्हें लूट करने का मौका नहीं मिलने वाला है। प्रमोद सावंत ने कहा कि माता कौशल्या की भूमि में आया हूं। अटल जी ने छत्‍तीसगढ़ राज्य को बनाया। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आया हूं। यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी।

शैलजा से किया सवाल

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि भाजपा ने जब 21 प्रत्याशियों की घोषणा की तब कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा था कि 6 सितम्बर को कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। आज 16 सितम्बर है, और अब तक कांग्रेस के प्रत्याशी क्यों घोषित नहीं हुए हैं। यह स्पष्ट है कि कांग्रेस हार के भय से पूरी तरह कन्फ्यूज हो चुकी है। कांग्रेस में प्रतिदिन केवल लड़ाइयों की खबरें आ रही हैं।

See also  CG Budget 2025: अजय चंद्राकर ने सिकलसेल संस्थान की कार्यशैली पर उठाया सवाल, कहा- विशेषज्ञ नहीं है…

भूपेश पर लगाया ये आरोप

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए प्रमोद सावंत ने कहा कि वह झूठ बोलने में माहिर हैं और झूठा प्रदर्शन कर रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना में हर व्यक्ति के पास कार्ड होना जरूरी है। सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों में हेल्थ कार्ड से निशुल्क इलाज हो रहा है।

अपनी रिपोर्ट कार्ड सबमिट करे कांग्रेस सरकार

सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार से प्रदेश की जनता को भी पूछना चाहिए कि अपने 5 साल में जो वादा किया था उसमें क्या-क्या काम किया। यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है। उन्होंने शराबबंदी की बात की थी।
विपक्षी गठबंधन सनातन हिंदू धर्म को खत्म करने की बात करते हैं तो कांग्रेस को बताना चाहिए क्या वह उनके साथ है? गोवा में डबल इंजन की सरकार में जो विकास हुआ है वह आप आकर देखिए। यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं से बलात्कार हो रहा है क्या ये माडल है। छत्तीसगढ़ कोई मॉडल नहीं है।

See also  बड़ी खबर: Agnipath Scheme का विरोध वाले लेटर पर साइन करने से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का इनकार