अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में एतिहासिक जीत के बाद भाजपा सहित पूरे गुजरात में जश्न का माहौल है । जश्न में डूबी भाजपा अब सरकार बनाने की प्रक्रिया में जुट गई है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस्तीफा दे दिया हैं।

राज्य में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा विधायकों की बैठक में एक बार फिर से उन्हें इस पद के लिए नामांकित किया जाएगा। गुजरात में भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद भूपेंद्र पटेल प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ आज शाम 4 बजे दिल्ली आएंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।